Sunday, March 29, 2020

Current Affairs

    Current Affairs


1. IMF ने घोषणा की है कि पूरा विश्व मंदी में प्रवेश कर चुका है।


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की  प्रमुख क्रिस्टलीना जार्जिवा ने कहा कि कोरोनावायरस नाम की इस महामारी से वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की तरफ बढ़ रही है। IMF- INTERNATIONAL MONETARY FUND इसका मतलब है अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष। इसकी स्थापना 27 दिसंबर 1945 में हेंपशायर ,संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी।

generalknowledge




2.उत्तर प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने की घोषणा की है।

हाल ही में कोरोना की वजह से गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए जाएंगे ऐसी घोषणा उत्तर प्रदेश की सरकार ने की है।


3.केंद्रीय  आंचलिक परिषद की 22 वी बैठक रायपुर में आयोजित की गई।

केंद्रीय आंचलिक परिषद की 22 वी बैठक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित की जाने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता अमित शाह करेंगे। इसमें 4 राज्य शामिल है। केंद्र और सदस्य राज्य तथा अंतर राज्य के बीच सुरक्षा, कानूkन और व्यवस्था ,सड़क, परिवहन, पानी, उद्योग और बिजली जैसे विभिन्न मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी।

4. तीसरे वैश्विक आलू सम्मेलन का उद्घाटन गुजरात में किया गया है।

 आलू के प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात की राजधानी गांधीनगर में तीसरे व श्री कालू सम्मेलन का उद्घाटन होने वाला है। इस सम्मेलन की शुरुआत पीएम मोदी के संबोधन से होगी। चीन के बाद भारत आलू का  सबसे बड़ा उत्पादक देश है। वैश्विक आलू सम्मेलन का आयोजन भारतीय आलू एसोसिएशन ने दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, शिमला स्थित आलू अनुसंधान संस्थान और पेरू के अंतरराष्ट्रीय आलू  केंद्र के सहयोग से किया है।


5.Covid-19 के लिए self assessment tool लॉन्च करने वाला पहला राज्य गोवा बना है।

सेल्फ मूल्यांकन टूल्स जिसे" टेस्ट योरसेल्फ गोवा "के नाम से भी जाना जाता है। इस टूल से बिना अस्पताल जाए ही हम पता लगा सकते हैं कि हम कोविड-19 वायरस से संक्रमित है या नहीं।


COVID- 19 की जानकारी देने के लिए सार्क (SAARC) ने शुरू की है वेबसाइट


6.नागपुर शहर के नगर निगम ने COVID-19 ऐप लॉन्च किया है।

कोविड-19 एप लॉन्च करने वाला नागपुर राज्य का पहला शहर बन गया है। यह कोविड-19 ऐप शुक्रवार को लांच किया गया। अगर किसी नागरिक को कोविड-19 से संबंधित कोई भी लक्षण की आशंका हो तो वे इस ऐप में रिकॉर्ड कर सकते हैं, जिससे संक्रमण रोकने में सहायता होगी।

7. कोविड-19 से निपटने के लिए 'ऑपरेशन नमस्ते'

भारतीय वैज्ञानिकों ने भारतीय वैज्ञानिकों ने
आर्मी चीफ जनरल 'मनोज मुकुंद नरवाने'ने कोविड-19 से निपटने के लिए ऑपरेशन नमस्ते शुरू किया है। इस अभियान में सभी सेना शामिल है। मुश्किल हालातों या किसी भी मिशन को पूरा करने के लिए सेना एक कोड नाम देती है। कोविड-19 से निपटने के लिए ऑपरेशन नमस्ते भी एक कोड नाम है।

8. विश्व का सबसे बड़ा  हथियार उत्पादक देश चीन बना है।

Stockholm International Peace Research 2019 की रिपोर्ट के अनुसार चीन दुनिया का दो नंबर का सबसे बड़ा हथियार उत्पादक देश था मगर हाल ही में कोरोना की वजह से चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे बड़ा हथियार उत्पादक देश बन गया है।


9. भारतीय वैज्ञानिकों ने गेहूं की उच्च प्रोटीन वाली बायोफोर्टीफाइड किस्म विकसित की है।

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्तशासी संस्था पुणे के आगहरकर  रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने एक प्रकार के गेहूं की बायोफोर्टीफाइड किस्म एनसीएस 4028 विकसित की है जिसमें उच्च प्रोटीन है।




Telegram group-

Youtube Channel

Friday, March 27, 2020

डॉ.भीमराव आंबेडकर(Dr.Bhimrao Ambedkar) के जीवन से जुड़े 5 बातें जानकर आप भी बन सकते हैं सफल

डॉ.भीमराव आंबेडकर (Dr.Bhimrao Ambedkar) के जीवन से जुड़े 5  बातें जानकर आप  भी बन सकते हैं सफल

    

डॉ.बी.आर.आंबेडकर(Dr.B.R.Ambedkar)को भारतीय संविधान के रचयिता के रूप में जाना जाता है. उन्होंने अपनी दूरदर्शिता की वजह से देश के लिए एक ऐसा संविधान तैयार किया जो सभी जाति और धर्म के लोगों की रक्षा करे. उनकी सोच और उनके व्यक्तित्व के पीछे उनके अपने सिद्धांत थे. जिन्होंने न सिर्फ उन्हें सफल इंसान बनाया  बल्कि हर ऊंचाई को छून में मदद भी की. आइए आज डॉ. बी.आर अंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी अहम बातों के बारे में जानें. यह बातें आपको भी अपने जीवन में सफलता दिला सकती हैं...


1.कुछ नया जानने की इच्छा

    डॉ.बी.आर.आंबेडकर (Dr.B.R.Ambedkar) बचपन से ही पढ़ने में अपने सहपाठियों की तुलना में काफी तेज थे. वह हर समय कुछ न कुछ नया जानने-सीखने को उतारू रहते थे. उनकी यही खासीयत आगे चलकर उनकी सफलता की कुंजी बनी. आज के दौर में भी हम उनकी इस खूबी को अपने ऊपर लागू कर सकते हैं. ऐसा करने से आप भी नई चीजों से अपडेट रहेंगे और इसका फायदा आपको निकट भविष्य में जरूर मिलेगा.

2.समाज के प्रति अपनी  जिम्मेदारी

    डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का हमेशा से पता होता था. वह चाहते थे कि वह समाज के लिए कुछ करें. ताकि उनके आसपास रहने वाले लोग बेहतर जीवन जी सकें. समाज के प्रति जिम्मेदारियों का एहसास ही उन्हें खास  बनाता था. हम भी अपने स्तर पर अपने आसपास रहने वाले लोगों के लिए कुछ कर सकते हैं. भले ही इसकी शुरुआत हम किसी जरूरतमंद बच्चे को रोजाना पढ़ाने से ही क्यों न करें. आपका रोजाना किया जाने वाला यह प्रयास एक दिन उस बच्चे के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है.

डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti):14 अप्रैल

3. आत्मविश्वास

   डॉ. बाबा साहेब अपने आप पर सबसे ज्यादा विश्वास करने वाले लोगों में से थे. यही वजह थी कि उन्हें अपने ज्यादातर फैसलों पर निराशा हाथ नहीं  लगी. उन्होंने जो भी काम करने की सोची उसे विश्वास के साथ पूरा किया. आप और हम भी खुदपर भरोसा करके कई बड़े काम को सही तरह से कर सकते हैं. खुद पर भरोसा आपको भी अपने काम को सही तरह से करने की ताकत देगा.

4.सबको साथ लेकर चलें 

    आपकी तरक्की में सभी का साथ होता है. यह बात बाबासाहेब से बेहतर तरीके से कोई नहीं समझा सकता. बाबासाहेब का सभी धर्म, जाति और नस्ल के लोगों के प्रति एक तरह का ही व्यवहार था. वह किसी के साथ भेदभाद नहीं करते थे. उनकी यही खूबी उन्हें सभी का चहेता भी बनाती थी. हम और आप भी उनकी इस खूबी को अपने जीवन में शामिल कर सकते हैं.

5.दूरदर्शीता

    एक सफल व्यक्ति के लिए दूरदर्शी होना जरूरी है. आपको पता होना चाहिए कि आप भविष्य में क्या और कैसे करने वाले हैं और उसका आपके जीवन पर क्या प्रभाव होने वाला है. भीम राव अंबेडकर भी दूरदर्शी थे. वह अपने द्वारा किए गए फैसले और उसके असर के बारे में पहले से ही वाकिफ होते थे.



      इस वजह से ही उनके ज्यादातर फैसले सफल साबित हुए. आपको भी अपनी सफलता के लिए दूरदर्शी बनने की जरूरत है.




Telegram group-

Youtube Channel

Ambedkar Jayanti:भीमराव आंबेडकर हर शोषित वर्ग के नेता

Ambedkar Jayanti:भीमराव आंबेडकर हर शोषित वर्ग के नेता 

 
    14 अप्रैल यानी देश के संविधान निर्माता और भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती. आज की राजनीति में भीमराव अंबेडकर ही एक मात्र ऐसे नायक हैं, जिन्हें सभी राजनीतिक दलों में उन्हें 'अपना' बनाने की होड़ लगी है. यह बात सही है कि अंबेडकर को दलितों का मसीहा माना जाता है, मगर यह भी उतना ही सही है कि उन्होंने ताउम्र सिर्फ दलितों की ही नहीं, बल्कि समाज के सभी शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की बात की. उनके विचार ऐसे रहे हैं जिसे न तो दलित राजनीति करने वाली पार्टियां खारिज कर पाई है और न ही सवर्णों की राजनीति करने वाली पार्टियां.   



    डॉ.भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू नामक एक गांव में हुआ था. इनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल था. इनके पिता ब्रिटिश भारतीय सेना में काम करते थे. ये अपने माता-पिता की 14वीं संतान थे. ये महार जाति से ताल्लुक रखते थे, जिसे हिंदू धर्म में अछूत माना जाता था. दरअसल, घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण इनका पालन-पोषण बड़ी मुश्किल से हो पाया. इन परिस्थितियों में ये तीन भाई- बलराम, आनंदराव और भीमराव तथा दो बहनें मंजुला और तुलसा ही जीवित बच सके. सभी भाई-बहनों में सिर्फ इन्हें ही उच्च शिक्षा मिल सकी.



      संविधान की नींव रखने वाले डॉ बाबासाहेब आंबेडकर आज की राजनीति के ऐसे स्तंभ हैं, जिन्हें कोई भी खारिज नहीं कर पाता है. यही वजह है कि आज अंबेडकर आज भी उतने ही प्रासंगिक नजर आते हैं.  डॉ.अंबेडकर ने सामाजिक कुरीतियां और भेद-भाव को मिटाने के लिए काफी संघर्ष किया.

      ऐसा कहा जाता है कि हिंदू धर्म में व्याप्त चतुष्वर्णीय जाति व्यवस्था के कारण इन्हें जीवन भर छुआछूत का सामना करना पड़ा. स्कूल के सबसे मेधावी छात्रों में गिने जाने के बावजूद इन्हें पानी का गिलास छूने का अधिकार नहीं था. बाद में इन्होंने हिंदू धर्म की कुरीतियों को समाप्त करने का जिंदगी भर प्रयास किया. हालांकि, कुछ जानकार यह भी कहते हैं कि जब इन्हें लगा कि ये हिंदू धर्म से कुरीतियों को नहीं मिटा पाएंगे, तब 14 अक्टूबर, 1956 में अपने लाखों समर्थकों सहित बौद्ध धर्म अपना लिया.


    डॉ. अंबेडकर की पहली शादी नौ साल की उम्र में रमाबाई से हुई. रमाबाई की मृत्यु के बाद इन्होंने ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाली सविता से विवाह कर लिया. सविता ने भी इनके साथ ही बौद्ध धर्म अपना लिया था. अंबेडकर की दूसरी पत्नी सविता का निधन वर्ष 2003 में हुआ. ऐसा माना जाता है कि भीमराव ने अपने एक ब्राह्मण दोस्त के कहने पर अपने नाम से सकपाल हटाकर अंबेडकर जोड़ लिया, जो अंबावड़े गांव से प्रेरित था.

डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti):14 अप्रैल


     डॉ.बी.आर .अंबेडकर को 15 अगस्त, 1947 को देश की आजादी के बाद देश के पहले संविधान के निर्माण के लिए 29 अगस्त, 1947 को संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया.  फिर 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन के बाद संविधान बनकर तैयार हुआ. 26 नवंबर, 1949 को इसे अपनाया गया और 26 जनवरी, 1950 को लागू कर दिया गया. दरअसल, अंबेडकर की गिनती दुनिया के सबसे मेधावी व्यक्तियों में होती थी. वे नौ भाषाओं के जानकार थे. इन्हें देश-विदेश के कई विश्वविद्यालयों से पीएचडी की कई मानद उपाधियां मिली थीं. इनके पास कुल 32 डिग्रियां थीं. यही वजह है कि कानूनविद् अंबेडकर को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत का पहला कानून मंत्री बनाया था.


       डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त बुराइयों के लिए सबसे ज्यादा अशिक्षा को जिम्मेदार माना. इन्होंने महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया. बाबा साहेब ने सिर्फ अछूतों के अधिकार के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के पुनर्निर्माण के लिए प्रयासरत रहे. उन्होंने मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए भी उल्लेखनीय कार्य किया. पहले मजदूरों से प्रतिदिन 12-14 घंटों तक काम लिया जाता था। इनके प्रयासों से प्रतिदिन आठ घंटे काम करने का नियम पारित हुआ.


        ये अकेले भारतीय हैं, जिनकी प्रतिमा लंदन संग्रहालय में कार्ल मार्क्‍स के साथ लगी है. साल 1948 में डॉ. अंबेडकर मधुमेह से पीड़ित हो गए. छह दिसंबर, 1956 को इनका निधन हो गया. डॉ. अंबेडकर को देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले. इनके निधन के 34 साल बाद वर्ष 1990 में जनता दल की वी.पी. सिंह सरकार ने इन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया था.



Telegram group-

Youtube Channel

Thursday, March 26, 2020

कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए वित्त मंत्री ने 1.70 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की

कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए वित्त मंत्री ने  1.70 लाख करो कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए वित्त मंत्री ने  1.70 लाख करोड़ रुपए  के राहत पैकेज की घोषणा की ड़ रुपए  के राहत पैकेज की घोषणा की


 कोरोना की वजह से lockdown से प्रभावित हुए गरीब किसान, गरीब महिला, सीनियर सिटीजन सब को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को इसका ऐलान किया।

i प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना


 यह प्रमुख घोषणाएं निम्न प्रकार से

  1.  Corona से लड़ने वाले योद्धाओं के लिए 50 लाख का बीमा  
  2. गरीबों को मुफ्त अन्न
  3. किसान सम्मान निधि पहली किस्त जल्द 
  4. विधवा दिव्यांग सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त रकम
  5. महिलाओं  को फ्री सिलेंडर खाते में रुपया
  6. संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को फायदा
  7.  मिनरल फंड का इस्तेमाल 
  8. निर्माण मजदूरों को फायदा


 कोरोना की वजह से lockdown से प्रभावित हुए गरीब ,किसान, गरीब महिला, सीनियर सिटीजन सब को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को इसका ऐलान किया।

 1. Corona से लड़ने वाली योद्धाओं के लिए 50 लाख का बीमा  
कोरोना वायरस से लड़ रहे डॉक्टर और नर्सों के लिए 50 लाख रुपए  के इंश्योरेंस का सरकार ने  ऐलान किया है.


2. गरीबों को मुफ्त अन्न
गरीब बीपीएल धारको के लिए 5 किलो अतिरिक्त चावल या गेहूं फ्री और हर परिवार को 1 किलो अतिरिक्त दाल अगले 3 माह तक मिलेगा. 80 करोड़ लाभार्थियों को इसका फायदा मिलेगा। मनरेगा के तहत मजदूरों के लिए मजदूरी   82 से बढ़ाकर ₹202 की गई। इससे 5 करोड़ परिवारों को फायदा होगा.

3. किसान सम्मान निधि पहली किस्त जल्द 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को ₹2000 की पहली किस्त अप्रैल के पहले सप्ताह में ही मिल जाएगी। 8.69 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

                    COVID- 19 क्या है? 

4. विधवा दिव्यांग सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त रकम 
वित्त मंत्री ने कहा कि ,तीन करोड विधवाओं दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन को ₹1000 अतिरिक्त रकम दो किस्तों में दी जाएगी।

5.महिलाओं  को फ्री सिलेंडर खाते में रुपया
 20 करोड़ महिला जन धन अकाउंट धारको को अगले 3 महीने तक ₹500 प्रति महीने की रकम दी जाएगी। तथा आठ करोड़ बीपीएल परिवारों को उज्वला योजना के तहत सरकार फ्री सिलेंडर देगी।

6. संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को फायदा
संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रोविडेंट फंड के 24 योगदान का भुगतान अगले 3 महीने तक खुद करेगी। यह योजना जिस प्रतिष्ठान में कर्मचारी संख्या 100 तक है और जिनके 9030 दी कर्मचारी 15000 से कम वेतन वाले हैं उनके लिए लागू रहेगी। इसका अचिल्ला कर्मचारियों को फायदा होगा।

डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती  (Ambedkar Jayanti):14 अप्रैल

7. मिनरल फंड का इस्तेमाल 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि वह जिला मिनरल फंड का इस्तेमाल मेडिकल, स्क्रीनिंग टेस्ट गतिविधि ,कोरोना के बारे में जागरूकता अन्य कार्य में करें.

8. निर्माण मजदूरों को फायदा
निर्माण वर्कर्स के लिए उनके वेलफेयर फंड में 31 हजार करोड़ है और  3.5 करोड़ मजदूर है. केंद्र सरकार ने यह प्रावधान किया है कि इस फंड का इस्तेमाल राज्य सरकार किसी आपदा की स्थिति में मदद के लिए कर सकती है।  कोरोना लॉक डाउन की वजह से ऐसे हालत है इसलिए केंद्र ने राज्यों से अनुरोध किया है कि वे इस धन का इस्तेमाल कर निर्माण मजदूरों को फायदा पहुंचाए।


Telegram group-

Youtube Channel

डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti):14 अप्रैल

डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती  (Ambedkar Jayanti):14 अप्रैल

Dr.ambedkarjayanti

डॉ.भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhim Rao Ambedkar) की  (Ambedkar Jayanti) जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है.  (Dr Ambedkar Jayanti)डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती  के मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. भारतीय संविधान के रचयिता, महान नेता समाज सुधारक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती (Bhim Rao Ambedkar) भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में धूमधाम से मनाई जाती है. बाबा साहेब के नाम से मशहूर भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर  जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करते रहे. यही वजह है कि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती (Babasaheb Ambedkar Jayanti) को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है. अंबेडकर (Bhim Rao Ambedkar) जयंती के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी  बातों के बारे में बता रहे हैं:

1.डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (B. R. Ambedkar) का  जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था. हालांकि उनका परिवार मराठी था और मूल रूप से महाराष्‍ट्र के रत्नागिरी जिले के  अंबावडे गांव से था. उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और मां भीमाबाई थीं. अंबेडकर महार जाति के थे. इस जाति के लोगों को समाज में अछूत माना जाता था और उनके साथ भेदभाव किया जाता था.

Dr.B.R.Ambedkar Jayanti


2.डॉ बाबासाहेब अंबेडकर बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे. लेकिन जातीय छुआछूत की वजह से उन्हें प्रारंभिक शिक्षा लेने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. स्कूल में उनका उपनाम उनके गांव के नाम के आधार पर  अंबावडेकर लिखवाया गया था. उनके  एक टीचर को भीमराव से बड़ा लगाव था और  उन्होंने उनके उपनाम  अंबावडेकर को सरल करते हुए उसे अंबेडकर कर दिया.

3. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)  मुंबई की एलफिंस्टन रोड पर स्थित गवर्नमेंट  स्कूल के पहले अछूत छात्र बने. 1913 में अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए भीमराव का चयन किया गया, जहां से उन्हो ने राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया. 1916 में उन्हे एक शोध के लिए पीएचडी से सम्मानित किया गया.
4. डॉ बाबासाहेब आंबेडकर लंदन से अर्थशास्‍त्र में डॉक्‍टरेट करना चाहते थे लेकिन स्‍कॉलरश‍िप खत्‍म हो जाने की वजह से उन्‍हें बीच में ही पढ़ाई छोड़कर वापस भारत आना पड़ा. इसके बाद वे कभी ट्यूटर बने तो कभी कंसल्‍टिंग का काम शुरू किया लेकिन सामाजिक भेदभाव की वजह से उन्‍हें सफलता नहीं मिली. फिर वे मुंबई के सिडनेम कॉलेज में प्रोफेसर नियुक्‍त हो गए. 1923 में उन्‍होंने 'The Problem of the Rupee' नाम से अपना शोध पूरा किया और लंदन यूनिवर्सिटी ने उन्‍हें डॉक्‍टर्स ऑफ साइंस की उपाध‍ि दी. 1927 में कोलंबंनिया यूनिवर्सिटी ने भी उन्‍हें पीएचडी दी.

5. डॉक्‍टर भीमराव अंबेडकर समाज में दलित वर्ग को समानता दिलाने के जीवन भर संघर्ष करते रहे. उन्‍होंने दलित समुदाय के लिए एक ऐसी अलग राजनैतिक पहचान की वकालत की जिसमें कांग्रेस और ब्रिटिश दोनों का ही कोई दखल ना हो. 1932 में ब्रिटिश सरकार ने अंबेडकर की पृथक निर्वाचिका के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी, लेकिन इसके विरोध में महात्‍मा गांधी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया. इसके बाद अंबेडकर ने अपनी मांग वापस ले ली.  बदले में दलित समुदाय को सीटों में आरक्षण और मंदिरों में प्रवेश करने का अध‍िकार देने के साथ ही छुआ-छूत खत्‍म करने की बात मान ली गई.

6. अंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) ने 1936 में स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना की. इस पार्टी ने 1937 में केंद्रीय विधानसभा चुनावों मे 15 सीटें जीती. महात्‍मा गांधी दलित समुदाय को हरिजन कहकर बुलाते थे, लेकिन अंबेडकर ने इस बात की खूब आलोचना की. 1941 और 1945 के बीच उन्‍होंने कई विवादित किताबें लिखीं जिनमें 'थॉट्स ऑन पाकिस्‍तान' और 'वॉट कांग्रेस एंड गांधी हैव डन टू द अनटचेबल्‍स' भी शामिल हैं.

7. डॉक्‍टर भीमराव अंबेडकर प्रकांड विद्वान थे. तभी तो अपने विवादास्‍पद विचारों और कांग्रेस व महात्‍मा गांधी की आलोचना के बावजूद उन्‍हें स्‍वतंत्र भारत का पहला कानून मंत्री बनाया गया. इतना ही नहीं 29 अगस्‍त 1947 को अंबेडकर को भारत के संविधान मसौदा समिति का अध्‍यक्ष न‍ियुक्‍त क‍िया गया. भारत के संविधान को बनाने में बाबा साहेब का खास योगदान है.

8. बाबासाहेब अंबेडकर ने 1952 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वो हार गए. मार्च 1952 में उन्हें राज्य सभा के लिए नियुक्त किया गया और फिर अपनी मृत्यु तक वो इस सदन के सदस्य रहे.

9. डॉक्‍टर भीमराव अंबेडकर ने 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में एक औपचारिक सार्वजनिक समारोह का आयोजन किया. इस समारोह में उन्‍होंने श्रीलंका के महान बौद्ध भिक्षु महत्थवीर चंद्रमणी से पारंपरिक तरीके से त्रिरत्न और पंचशील को अपनाते हुए बौद्ध धर्म को अपना लिया. अंबेडकर ने 1956 में अपनी आख‍िरी किताब बौद्ध धर्म पर लिखी जिसका नाम था 'द बुद्ध एंड हिज़ धम्‍म'. यह किताब उनकी मृत्‍यु के बाद 1957 में प्रकाश‍ित हुई.

10. डॉक्‍टर भीमराव अंबेडकर आख‍िरी किताब 'द बुद्ध एंड हिज़ धम्‍म' को पूरा करने के तीन दिन बाद 6 दिसंबर 1956 को दिल्‍ली में उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्‍कार मुंबई में बौद्ध रीति-रिवाज के साथ हुआ. उनके अंतिम संस्‍कार के समय उन्‍हें साक्षी मानकर करीब 10 लाख समर्थकों ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी. ....................


Telegram group-

Youtube Channel

Wednesday, March 25, 2020

25 मार्च 2020 Current Affairs

25 मार्च 2020 Current Affairs

1) हाल ही में विश्व क्षय रोग दिवस कब मनाया गया?
 उत्तर -24 मार्च

2) किस राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों को ₹1000 देने की घोषणा की है?
 उत्तर- बिहार

3) भारत सरकार ने किस देश के साथ प्रत्यर्पण संधि के लिए हस्ताक्षर किए हैं?
 उत्तर- बेल्जियम

4) किस राज्य सरकार ने अपने पुलिस फोर्स को  टेसर गन से लैस किया है?
 उत्तर - गुजरात

5) हाल ही में निधन हुए एम.आर. विश्वनाथन कौन थे?
 उत्तर -अभिनेता


COVID- 19 की जानकारी देने के लिए सार्क (SAARC) ने शुरू की है वेबसाइट

6) रिलायंस ने हाल ही में भारत का पहला COVID- 19 को समर्पित अस्पताल कहां खोला है ?
 उत्तर- मुंबई


7) मध्य प्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री कौन बने हैं?
उत्तर- शिवराज सिंह चौहान

8) भारत के नेतृत्व वाले CDRI का पहला संयुक्त अध्यक्ष कौन होगा?
 उत्तर - ब्रिटेन

9) भारत में BS-6 इंधन की आपूर्ति करने वाली पहली कंपनी कौन बनी है?
उत्तर- IOCL

10) भारत ने किस देश के साथ संयुक्त गश्ती दल का संचालन शुरू किया है?
उत्तर- फ्रांस

11)   किस बैंक ने प्रीपेड कार्ड  Enkasu लॉन्च किया है ?
 उत्तर - करूर वैश्य बैंक

12)  हाल ही में किस के द्वारा लिखित पुस्तक Legacy of learning  का विमोचन किया गया है?
उत्तर - सविता छाबड़ा
.....................


Telegram group-

Youtube Channel

24 मार्च 2020 Current Affairs

24 मार्च 2020 Current Affairs

1) हाल ही में विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर- 23 March

 2) हाल ही में निधन हुए केनी रॉजर्स कौन थे ?
उत्तर- गायक

3) डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर  कोविड 19 के बारे में लोगों को जागरूक करने की घोषणा किसने की है?
 उत्तर -प्रियंका चोपड़ा

generalknowledge



4) हाल ही में किसने  covid- 19 की वजह से फिल्म और टीवी वर्कर्स के लिए 100 मिलियन डॉलर की घोषणा की है?
उत्तर- नेटफ्लिक्स(NETFLIX)

COVID- 19 की जानकारी देने के लिए सार्क (SAARC) ने शुरू की है वेबसाइट

5)  किसके द्वारा लिखित पुस्तक Messiah Modi : A great tale of expectations  का विमोचन किया है? उत्तर-   तवलीन सिंह

6) किस बैंक ने कोविड 19 इमरजेंसी क्रेडिट लाइन शुरू की है? उत्तर एसबीआई (SBI)

7) किस राज्य सरकार ने गरीब लोगों के लिए 1 महीने का मुफ्त अनाज देने की घोषणा की है?
उत्तर- उत्तर प्रदेश

8) किस देश  19  निधि में 1.5 मिलियन डॉलर का योगदान देने की घोषणा की है?
उत्तर - बांग्लादेश

9) किस शहर ने सफाई के लिए ड्रोन तैनात किए हैं ?
उत्तर - इंदौर

10) सात ज्वालामुखी शिखर पर चढ़ने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?
  उत्तर- सत्यरूप सिद्धांत

11) किस देश ने टोक्यो ओलंपिक  2020 मे अपने एथलीट ना भेजने की घोषणा की है?
उत्तर- कनाडा

12) कोविड 19 की वजह से बिना किसी  छूट के कर्फ्यू लगाने वाला पहला राज्य कौन बना है ?
उत्तर - पंजाब
.....................


Telegram group-

Youtube Channel

COVID- 19 की जानकारी देने के लिए सार्क (SAARC) ने शुरू की है वेबसाइट

 COVID- 19 की जानकारी देने के लिए सार्क (SAARC) ने शुरू की है वेबसाइट

       सार्क के सभी सदस्य देशों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वीडियो कांफ्रेंस में इसका प्रस्ताव रखा था। वेबसाइट में दर्शाया गया है कि सदस्य देशों में कोरोना वायरस से संक्रमित कितने लोग हैं।
      सार्क दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन ने हाल ही में कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी देने के लिए वेबसाइट शुरू की है। इस वेबसाइट में सदस्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या दर्शाई गई है। यह वेबसाइट www.covid19-sdmc.org यह है। इस वेबसाइट पर विजिट करके हम सार्क देशों में कितने  मरीजों की संख्या है यह जान सकते हैं।


सार्क

         इस संगठन के सदस्य देशों के नेताओं के साथ हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस किया था और उसके द्वारा इनके सामने यह प्रस्ताव रखा था। इस वेबसाइट में यह दर्शाया गया है कि सदस्य देशों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या कम से कम 1647 है। इस पर दर्शाया गया है कि भारत में कोरोना वायरस से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में 6 और बांग्लादेश में 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

       click here- कोरोना व्हायरस (COVID-19)


सार्क



सार्क (SAARC) COVID-19 आपातकालीन निधि


        सार्क COVID-19 आपातकालीन निधि मे भारत स्वेच्छा से अपनी तरफ से योगदान दे रहा है जबकि बाकी के  देशों में नेपाल, बांग्लादेश, अफगानिस्तान ,मालदीव और भूटान भी शामिल हो गए हैं। भारत में सार्क वीडियो कांफ्रेंस में कोरोनावायरस से लड़ने के लिए 10 मिलीयन यूएसडी निधि स्थापित किया है। भूटान और मालदीव के परीक्षण उपक्रम, सैनिटाइजर और अन्य चिकित्सा अनुरोध जैसी आपूर्ति भी भारत ने भेज दी है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सार्क देश एक महत्वपूर्ण रणनीति तैयार कर रहे हैं।


सार्क (SAARC) के बारे में के बारे में


        दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन दक्षिण एशिया के 8 देशों का राजनीतिक और आर्थिक सहयोग संगठन है। SAARC का मतलब है  South Asian Association for Regional Cooperation । 08 दिसंबर 1985 को सार्क संगठन की स्थापना भारत,  बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान ,मालदीव, श्रीलंका इन देशों द्वारा मिलकर की गई थी। अप्रैल 2007 में संघ के 14वें शिखर सम्मेलन मे अफगानिस्तान इसका आठवां सदस्य बना। बांग्लादेश के उस समय के राष्ट्रपति जियाउर रहमान ने 1970  के दशक में दक्षिण एशियाई देशों के एक व्यापार गुट के सूजन का प्रस्ताव रखा था। सार्क का संचालन मंत्री परिषद द्वारा नियुक्त महासचिव करते हैं। इनकी नियुक्ति 3 साल के लिए देशों के वर्णमाला क्रम के अनुसार की जाती है।  सार्क दक्षिण एशिया का महत्वपूर्ण संगठन है।
......................



Telegram group-

Youtube Channel

Tuesday, March 24, 2020

23 मार्च 2020 Current Affairs


23 मार्च 2020 Current Affairs

Q.1) हाल ही में विश्व जल दिवस कब मनाया गया है? 
उत्तर - 22 मार्च
Generalknowledge

Q.2) हाल ही में किस ने छात्रों के लिए e-content और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है? 
उत्तर- सी.बी.एस.ई ( CBSE)

Q.3) हाल ही में किस देश के क्रिकेट बोर्ड ने अपने सभी प्रोफेशनल क्रिकेटर को 28 मई तक निलंबित कर दिया है? 
उत्तर -इंग्लैंड 

Q.4) किस राज्य सरकार ने IGMP योजना का विस्तार करने की  घोषणा की है? 
उत्तर- राजस्थान 

Q.5) भारत सरकार ने कितने साल में हर राज्य की राजधानी में एक फोरेंसिक प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की है? 
उत्तर -दो 

.......................
Q.6)किस राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों के विकास के लिए 200 करोड़ रुपए की मांग की है?
 उत्तर - उत्तर प्रदेश

Q.7) अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार बिजली का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन बना है? 
उत्तर - भारत 
Q.8) हाल ही में एच आई एल इंडिया ने किस बैंक के साथ मिलकर ग्राहक भुगतान पोर्टल लॉन्च किया है? 
उत्तर- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

Q.9) हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने बहु अरब सहायता पैकेज पर हस्ताक्षर किए है? 
उत्तर - अमेरिका

Q.10) हाल ही में किस राज्य सरकार ने पुलिस स्टेशन आगंतुक सर्वेक्षण प्रणाली की शुरुआत की है? 
उत्तर- हिमाचल प्रदेश 

Q.11) हाल ही में किसने  क्रिसिल बोर्ड के स्वतंत्र निदेशक के पद से इस्तीफा दिया है? 
उत्तर - अरुंधति भट्टाचार्य 

Q.12) हाल ही में किस ने भारतीय नागरिकों के लिए संघ रोग शिविर स्थापित किया है? 
उत्तर -भारतीय नौसेना

....….............…...............…..


Telegram group-

Youtube Channel

Monday, March 23, 2020

22 मार्च 2020 current affairs

22 मार्च 2020  current affairs

1) वित्त वर्ष 2020- 21 मे पायलट शॉपिंग फेस्टिवल कहां आयोजित किया जाएगा?
 उत्तर -बेंगलुरु

2) हाल ही में स्मार्टफोन की किस कंपनी ने ऑनलाइन दो से ज्यादा फोन की खरीद पर रोक लगा दी है?
 उत्तर -एप्पल

General knowledge

3) हाल ही में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस कब मनाया गया है?
 उत्तर -21 मार्च

4) किस राज्य में डेयरी सहकारी योजना लागू की जाएगी?
 उत्तर - जम्मू कश्मीर

click here- कोरोना व्हायरस (COVID-19)


5) हाल ही में जनता कर्फ्यू कब लगाया गया था?
 उत्तर- 22 मार्च

6) हाल ही में निधन हुए पी.के. बनर्जी कौन थे?
उत्तर - फुटबॉलर

........................
7) हाल ही में भारत सरकार ने 200ml सैनिटाइजर की कीमत कितने रुपए तक की है?
उत्तर-  100 रुपये

8) हाल ही में किसने स्वावलंबन एक्सप्रेस शुरू करने की घोषणा की है?
उत्तर - SIDBI

9) हाल ही में किस देश ने COVID-19 इमरजेंसी फंड में 20000 यूएसडी देने की पेशकश की है?
 उत्तर- मालदीव

10) आरबीआई ने अर्थव्यवस्था में स्थिरता बनाए रखने के लिए कितने करोड़ों रुपए निवेश की घोषणा की है?
उत्तर- 30,000

11) हाल ही में किस देश ने सी ऑफ़ जापान पर दो बैलिस्टिक मिसाइल दागे है ?
उत्तर- उत्तर कोरिया

12) COVID-19 से सबसे अधिक मौत वाला देश कौन बना है?
उत्तर- इटली
....….............…...............…..

Our website- www.techknowgeneral.com

Telegram group-
https://t.me/techknowgeneral

Youtube Channel
https://m.youtube.com/channel/UCZ-ui9SASvhGBRIpjIqbSWQ

Sunday, March 22, 2020

21 मार्च 2020 Current Affairs

21 मार्च 2020 Current Affairs

1)हाल ही मे मे रॉजर मेवेदर का निधन हुआ है कौन थे ?
उत्तर -बॉक्सर

2)भारतीय रेल्वेने कब तक सभी ब्रॉडगेज मार्ग के विद्युतीकरण का लक्ष रखा है?
उत्तर- 2023

3)हाल ही मे डे ऑफ हॅपिनेस कब मनाया गया है?
उत्तर -20 मार्च

4)हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने घाटे का बजट पेश किया है?
उत्तर -मेघालय

5)फिच रेटिंग्स ने 2021 भारत की जीडीपी वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?
उत्तर- 5.1%

........................
6)आईसीसी ने कितने भारतीय अंपायरों को अंपायरों  के अंतरराष्ट्रीय पैनल में शामिल किया है?
उत्तर - दो

7)राज्यसभा सदस्य बनने वाले पहले पूर्व मुख्य न्यायाधीश कौन बने है?
उत्तर - रंजन गोगोई

8) हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया है?
उत्तर- मध्य प्रदेश

9) किसने कोरोनावायरस से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कोरोनावायरस इंफॉर्मेशन हब लॉन्च किया है ?
उत्तर- व्हाट्सएप

click here- कोरोना व्हायरस (COVID-19)

10) किस देश ने 2020 टोक्यो आयोजकों को ओलंपिक मशाल सौंपी है?
उत्तर- ग्रीस

11) किस इंश्योरेंस कंपनी ने कोविड- 19 को कवर करने वाली बीमा योजना लॉन्च की है?
 उत्तर  भारती एक्सा


general knowledge

12) रक्षा मंत्रालय ने एलएमजी गन खरीदने के लिए किस देश के कंपनी के साथ समझौता किया है ?
उत्तर- इजराइल

Our website- www.techknowgeneral.com

Telegram group-
https://t.me/techknowgeneral

Youtube Channel
https://m.youtube.com/channel/UCZ-ui9SASvhGBRIpjIqbSWQ

Friday, March 20, 2020

20 मार्च 2020 Current Affairs

20 मार्च 2020 Current Affairs

1) 'My Encounter In Parliament ' नामक पुस्तक का विमोचन किसने किया है ?
उत्तर - हमीद अन्सारी


2)हाल ही मे  युगांडा मे भारत का उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर - ए. अजय कुमार

3) हाल ही में सातवा वर्ल्ड सिटीज समिट कहा आयोजित किया जाएगा ?
उत्तर - सिंगापूर

4) हाल ही में अदनाम अल जुरफी किस देश के नये प्रधानमंत्री बने हैं ?
उत्तर - इराक

click here- कोरोना व्हायरस (COVID-19)

5) हाल ही में किस राज्य सरकारने कोरोना व्हायरस को महामारी घोषित की है ?
उत्तर - बिहार

6) हाल ही में सुप्रीम कोर्टने किस सेना मे महिला को स्थायी कमिशन दिये जाने के प्रस्ताव को मंजुरी दी है ?
उत्तर - नौसेना
.........................

7) हाल ही में भारतीय पारंपरिक ज्ञान प्रणालीयो मे अनुसंधान पर बैठक का आयोजित की गई है ?
उत्तर- नई दिल्ली

8) हाल ही में आभासी जी-२० लीडर समिट कहा आयोजित किया जाएगा ?
उत्तर - सौदी अरब

9) हाल ही में किस देश ने 100 बिलियन डॉलर के कोरोना व्हायरस राहत पॅकेज को मंजुरी दी है ?
उत्तर - अमेरिका

10) हाल ही में #safehandchallenge  किसने शुरू किया है ?
उत्तर -WHO

11) किस राज्य के वैज्ञानिको ने एक नया हॅण्ड सॅनिटायझर विकसित किया है ?
उत्तर - हिमाचल प्रदेश

12) हाल ही में निधन हुए पुथुसेरी रामचंद्रन कौन थे?
उत्तर - कवी

Our website- www.techknowgeneral.com

Telegram group-
https://t.me/techknowgeneral

Youtube Channel
https://m.youtube.com/channel/UCZ-ui9SASvhGBRIpjIqbSWQ

Thursday, March 19, 2020

19 मार्च 2020 Current Affairs

19 मार्च 2020 Current Affairs

1) किस पेमेंट बैंक ने अपने ग्राहको को व्हिसा डेबिट कार्ड जारी करने के लिए VISA के साथ साझेदारी की है ?
उत्तर- Paytm पेमेंट बँक 




2) गुगल क्लाऊड इंडिया का नया प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर-  करण बाजवा 
..........................

3) हाल ही में आयुध निर्माण दिवस कब मनाया गया है ?
उत्तर  - 18  मार्च 

4) एस गोपाल रेड्डी किस राज्य के नये मुख्य सचिव नियुक्त हुए हैं ?
उत्तर - मध्य प्रदेश 

5) राष्ट्रीय बायो फ्यूल पॉलिसी लागू करनेवाला देश का पहला राज्य कौन सा है ?
उत्तर - राजस्थान 

6) किस देश ने कोरोना वायरस की दवा का इन्सानों पर परीक्षण शुरू किया है ?
उत्तर -अमेरिका 

click here- कोरोना व्हायरस (COVID-19)

7) बजाज ऑटो का नया एमडी और सीईओ किसे चुना गया है ?
उत्तर -राजीव बजाज 

8) किसने पारदर्शी तरीके से भूमी अधिग्रहण करने के लिए 'भूमी राशी' पोर्टल शुरू किया है ?
उत्तर- सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 

9) किस राज्य सरकार ने कोरोना व्हायरस से लड़ने के लिए ब्रेक द चैन अभियान शुरू किया है ?
उत्तर- केरल

10) हाल ही में रेटिंग एजन्सी एसअँडपी ने 2020 मे भारत का विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है ?
उत्तर - 5.2%

11) हाल ही में दुनिया की पहली उडनेवाली कार कहा बनाई जाएगी ?
उत्तर - गुजरात 

Our website- www.techknowgeneral.com

Telegram group-
https://t.me/techknowgeneral
Youtube Channel
https://m.youtube.com/channel/UCZ-ui9SASvhGBRIpjIqbSWQ

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की तरफ से विभिन्न अभियंता 217पदो के लिए आवेदन

       महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग राज्य सरकार के जलसंसाधन और निर्माण विभाग की आस्थापनपर इंजिनिअर के २‍१७ पदो को भरने के लिए रविवार दिनांक १७ मे २०२० को आयोजित महाराष्ट्र अभियांत्रिकी सेवा संयुक्त परीक्षा मे सहभागी होने के लिए पात्रताधारक उमेदवार की ओर से ऑनलाइन आवेदनपत्र मंगवाए जा रहे हैं ।


अभियंता पदो के २‍१७ जगह 
सहाय्यक अभियंता और सहाय्यक कार्यकारी अभियंता

शैक्षणिक अर्हता - पदो के अनुसार शैक्षणिक अर्हता जानने के लिए विज्ञापन पर क्लिक करें ।
फीस -

       विज्ञापन के लिए यहां क्लिक करें 


फीस - ओपन श्रेणी की उमेदवरो के लिए ३७४/- रुपये और  मागास व अनाथ प्रवर्गातील उमेदवारो के लिए २७४/- रुपये।


 आवेदन करने की अंतिम तारीख -०७ अप्रैल २०२० तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

   

        आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

                         आवेदन करे

..........................
.........................

Our website- www.techknowgeneral.com

Wednesday, March 18, 2020

18 मार्च 2020 Current Affairs

18 मार्च 2020 Current Affairs

1) किस ई कॉमर्स कंपनी ने लाइफ इन्शुरन्स बेचने के लिए Aegon के साथ करार किया है ?
उत्तर - Flipkart



2) हाल ही में राष्ट्रीय मुलाफाखोरी प्राधिकरण ने किस कंपनीपर 75 करोड रुपये का जुर्माना लगाया है ?
उत्तर- पतंजली

3)हाल ही में भारत सरकारने किस देश को स्कूल भवनो के लिए 107.01 मिलियन रुपये प्रदान किए हैं ?
उत्तर- नेपाल

4) सभी वित्तीय बाजारो को निलंबित करने वाला दुनिया का पहला देश कौन बना है ?
उत्तर - फिलिपिन्स

5) हाल ही में Ropax यात्री नौका सेवा कहाँ शुरू की गई है ?
उत्तर- महाराष्ट्र

6) हाल ही मे किस पत्रकार को चमेलीदेवी जैन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
उत्तर- आरफा खानम शेरवानी और रोहिणी मोहन

7) हाल ही में इम्तियाज  खान का निधन हुआ है वो कौन थे?
उत्तर- अभिनेता

click here- कोरोना व्हायरस (COVID-19)

8) हृदेश कुमार को किस राज्य का  नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है ?
उत्तर - जम्मू काश्मीर

9) नॅशनल कंपनी लॉ अपिलेट ट्रीब्युनल के नये अध्यक्ष कौन बने हैं ?
उत्तर- बन्सीलाल भट्ट

10) हाल ही में किस राज्य के वरिष्ठ पत्रकार पाटिल पुटप्पा का निधन हुआ है ?
उत्तर- कर्नाटक

11) 39 वी GST कौन्सिल  की बैठक का आयोजित की गई है ?
उत्तर -नई दिल्ली

12) हाल ही में किस राज्य सरकारने नमस्ते ओव्हर हँडशेक शुरू किया है ?
उत्तर- कर्नाटक



.........................
Our website- www.techknowgeneral.com

Telegram group-
https://t.me/techknowgeneral
Youtube Channel
https://m.youtube.com/channel/UCZ-ui9SASvhGBRIpjIqbSWQ

Tuesday, March 17, 2020

केंद्रीय लोकसेवा आयोग की आस्थापनाओ पर विभिन्न ८५ पद

केंद्रीय लोकसेवा आयोग की आस्थापनाओ पर विभिन्न ८५ पद

केंद्रीय लोकसेवा आयोग की आस्थापनाओ पर विभिन्न ८५ पदो के लिए पात्र उमेदवार की तरफ से ऑनलाइन आवेदनपत्र मंगाए जा रहे हैं । 
विभिन्न आस्थापनाओ के कुल ८५ रिक्तपद मुख्य डिझाइन अभियंता ,उपअधीक्षक पुरातत्त्व केमिस्ट, सहाय्यक अभियंता ,सहाय्यक पशुवैद्यकीय अधिकारी , सहाय्यक संचालक , सहाय्यक रोजगार अधिकारी और उपसंचालक पद 

यह भी देखें - पुलिस उपनिरिक्षक/ कर निरिक्षक/ कक्ष अधिकारी ( गट-ब) के 806 पद

शैक्षणिक अर्हता - पदो के अनुसार शैक्षणिक योग्यता के लिए विज्ञापन को देखे ।



आयु मर्यादा - आवेदनकर्ता की आयु ३०वर्ष  से ५० वर्ष के बीच में होनी चाहिए ।

फीस - ओपन श्रेणी की उमेदवारो के लिए रु .२५/- फीस ।

 आवेदन करने की अंतिम तारीख -०२ अप्रैल २०२० तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
      


.........................
Our website- www.techknowgeneral.com

17 मार्च 2020 Current Affairs

17 मार्च 2020 Current Affairs

1) हाल ही में किस देश ने कोरोना व्हायरस  संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित की है ?
उत्तर - दक्षिण आफ्रिका 

2) हाल ही में महाराष्ट्र मे  मुंबई सेंट्रल रेल्वे का नाम किसके नाम पर रखा गया है ?
 उत्तर - नाना शंकर शेठ 

3) हाल ही में किसन COVID-19 को ट्रॅक करने के लिए वेब पोर्टल लांच किया है ? 
उत्तर -मायक्रोसॉफ्ट 

4) हाल ही में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का बनाया गया है ?
उत्तर- 16 मार्च 

click here- कोरोना व्हायरस (COVID-19)

5)किस राज्यने सार्वजनिक जगहों पर थुकणे  पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया है ?
.........................
उत्तर- गुजरात 

6)हाल ही में युगांडा के सर्वोच्च नागरिक सन्मान से किसे सम्मानित किया गया है ?
उत्तर- श्री राजेश चपलोत

7) हाल ही में भारत सरकारने COVID-19 के लिए कितने मिलियन डॉलर आपत्कालीन निधी जारी किए हैं ?
उत्तर - 10 मिलियन 

8) वुमेन ऑन बोर्ड 2020 अध्ययन में कौन शीर्ष पर रहा है ?
उत्तर - नार्वे 

9) हाल ही में किसे RBI केंद्रीय बोर्ड मे  निदेशक के रूप में नामित किया गया है ?
उत्तर - देवाशिष पांडा 

10) हाल ही में टेबल टेनिस में ओमान  पुरुष एकल खिताब किसने जीता है ?
उत्तर - अचंता शरथ कमल 

11 ) हाल ही में  पारंपरिक फुल देई त्योहार कहाँ शुरू हुआ है ?
उत्तर - उत्तराखंड 

Visit our website- 
www.techknowgeneral.com

Telegram group-
https://t.me/techknowgeneral
Youtube Channel
https://m.youtube.com/channel/UCZ-ui9SASvhGBRIpjIqbSWQ

Sunday, March 15, 2020

कोरोना व्हायरस (COVID-19)

  कोरोना व्हायरस

  • कोरोना व्हायरस क्या है ?
  • COVID-19 कैसे फैला है ?
  • यह नया कोरोना व्हायरस मनुष्य मे कैसे फैल गया?
  • COVID-19 के लिए incubation period क्या है?
  • COVID-19 के लक्षण  क्या है ?
  • COVID-19 का निदान कैसे किया जाता है?

  • COVID-19 का इलाज कैसे किया जाता है?
  • क्या COVID-19 मौत का कारण बनता है?
  • क्या यह कोरोनवायरस वायरस से अलग है?
  • इस कोरोनावायरस से आप अपनी रक्षा कैसे करें?
  • कोरोनावायरस के लिए क्या सावधानियां हैं?
कोरोना व्हायरस क्या है ?
       कोरोना व्हायरस को COVID-19 के नाम से भी जाना जाता है । 
COVID -19 का मतलब

  •  CO = CORONA,
  •  VI= VIRUS,
  • D= December
  • 19= 2019
   यह वायरस मुकुट जैसा दिखाई देता है । मुकुट को चिनी भाषा मे कोरोना कहते है  और यह दिसंबर 2019 मे पाया गया,इस कारण इसे COVID-19 नाम दिया गया ।

COVID-19 नए कोरोना व्हायरस के कारण होने वाली बीमारी है जो दिसंबर 2019 को चीन में सामने आई थी। COVID-19 के लक्षणों में खांसी, सर्दी और सांस लेने में तकलीफ होती है । COVID-19 गंभीर हो सकता है और मौत का कारण भी बन सकता है । नया कोरोना व्हायरस एक व्यक्ती से दुसरे व्यक्ती में भी फैल सकता है । इसका निदान प्रयोगशाला परीक्षण से किया जाता है । अब तक कोई कोरोना वायरस की वॅक्सिंन नहीं बनी है । इस कारण रोक थाम के उपाय में बार बार हाथ धोना, सर्दी और खांसी होने पर घर से बाहर न निकलना यह कार्य करना जरूरी है ।
          कोरोना  व्हायरस एक प्रकार का विषाणू है । यह व्हायरस कई प्रकार के विषाणुओ का समूह है और यह कुछ बीमारीयो का कारण बनते हैं । COVID-19 से सास लेने में तकलीफ होती है और इसकी शुरुआत चीन में हुई ।

COVID-19 कैसे फैला है ?
           हाल ही की जानकारी के अनुसार यह कहा जाता है कि कोरोना वायरस एक व्यक्ती से दुसरे व्यक्ती तक  पहुंचाया जा सकता है । इसका सामुदायिक प्रसार भी हो सकता है । सामुदायिक प्रसार का मतलब है के लोग किसी विशेष क्षेत्र में वायरस से संक्रमित हो गए हैं, इनमें से कुछ लोग यह भी बता नही सकते  कि वो कहा और कैसे संक्रमित हो गए हैं । COVID-19 को चीन में और अमेरिका के साथ -साथ 100 देशों में पाया गया है ।
         इस नये प्रकार के कोरोना व्हायरस की निगरानी विश्व स्वास्थ्य संघटन और दुनियाभर में जॉन हाफकिन्स जैसे स्वास्थ्य संघटनो के केंद्रो द्वारा की जा रही है ।  30  जनवरी को विश्व स्वास्थ्य संघटन ने,  COVID-19 वायरस के प्रकोप को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात्कालीन घोषित किया है ।

यह नया कोरोना व्हायरस मनुष्य मे कैसे फैल गया?
           COVID-19 दिसंबर2019 में चीन के वूहान शहर में पाया गया । हालाकी स्वास्थ्य अधिकारी अभी भी इस वायरस  के स्त्रोत का पता लगा रहे हैं , प्रारंभिक तर्क यह था की यह वुहान के समुद्री भोजन बाजार से जुड़ा हो सकता है । बाजार का दौरा करने वाले लोगों में कोरोना वायरस के कारण व्हायरल से  कुछ विशिष्ट प्रकार का न्युमोनिआ पाया गया।  25 जनवरी 2020 को सामने आया एक अध्ययन  बताता है कि पहले रिपोर्ट कीया गया व्यक्ती 1 दिसंबर 2019 को बीमार हो गया था और उसका सीफूड मार्केट से कोई संबंध नहीं था । इस वायरस की उत्पत्ती और प्रसार कैसे हुआ इसकी जॉंच चल रही हैं ।

COVID-19 के लिए incubation period क्या है?
        वायरस से  संक्रमिक लोगों में 14  दिनो के बाद लक्षण दिखाई  दे रहे हैं ।

COVID-19 के लक्षण  क्या है ?
COVID-19 के लक्षणो मे शामिल हैं:

  •    सर्दी, 
  • खासी और 
  • सांस की कमी ।

   कुछ  दुर्लभ मामलों में COVID-19 गंभीर श्वसन समस्याओ, गुर्दे की विफलता या मृत्यू का कारण बन सकता है । यदि आपको बुखार या सांस लेने में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है , तो स्वास्थ्य चिकित्सक से सलाह ले और  तात्काल देखभाल सुविधा या आपत्कालीन कक्ष में जाने से पहले अपने लक्षणो को डॉक्टर को फोन पे बताए।   
    यदि आप के पास एक चिकित्सा आपातकाल हेै, तो   कॉल करें और अपने लक्षणो के बारे में बताए। रोक थाम के लिए सीडीसी केंद्र चले जाए।
कोरोनावायरस क्या है?

COVID-19 का निदान कैसे किया जाता है?
COVID-19 का इलाज कैसे किया जाता है?
       अब तक, वायरस का कोई विशिष्ट उपचार नहीं है। सीओवीआईडी ​​-19 से बीमार होने वाले लोगों को सहायक उपायों के साथ इलाज किया जाना चाहिए: वे जो लक्षणों से राहत देते हैं। गंभीर मामलों के लिए, उपचार के लिए अतिरिक्त विकल्प हो सकते हैं, जिसमें अनुसंधान दवाएं और चिकित्सीय भी शामिल हैं।

क्या COVID-19 मौत का कारण बनता है?
       12 मार्च, 2020 तक, 4,718 मौतों का श्रेय COVID-19 को दिया गया है। हालांकि, 68,310 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वारा विकसित कोरोनवायरस सीओवीआईडी ​​-19 ग्लोबल केस मैप से मिली है।

क्या यह कोरोनवायरस वायरस से अलग है?
सार्स गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम के लिए खड़ा है। 2003 में, SARS का प्रकोप चीन में शुरू हुआ और 2004 में समाप्त होने से पहले अन्य देशों में फैल गया। COVID-19 का कारण बनने वाला वायरस 2003 के SARS प्रकोप के समान है: दोनों ही कोरोनाविरस के प्रकार हैं। बहुत कुछ अभी भी अज्ञात है, लेकिन सीओवीआईडी ​​-19 2003 एसएआरएस की तुलना में तेजी से फैलता है और इससे गंभीर बीमारी भी हो सकती है।

इस कोरोनावायरस से आप अपनी रक्षा कैसे करें?
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) में ये सुझाव हैं:


  •  कम से कम 20 सेकंड के लिए अपने हाथों को बार-बार और अच्छी तरह से धोएं। 
  • यदि साबुन और पानी उपलब्ध नहीं हैं, तो अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
  • एक खांसी के साथ खांसी और छींक को कवर करें, फिर ऊतक को कूड़े में फेंक दें।
  • अपनी आंखों, नाक या मुंह को अनचाहे हाथों से छूने से बचें।
  • बीमार होने पर घर पर रहें।


कोरोनावायरस के लिए क्या सावधानियां हैं?

      चीन और अन्य देशों की कई स्वास्थ्य एजेंसियां, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका में रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) शामिल हैं, इस बीमारी पर कड़ी नजर रख रही हैं और इसे फैलने से रोकने के लिए कदम उठा रही हैं।

अपडेट के लिए, रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) पर जाएं।
..........................