1) छत्तीसगढ राज्य की पुलिस ने होम क्वारंटईन लोगो के लिए 'रक्षा सर्व एप्प' विकसित किया है ।
- छत्तीसगढ के जांजगीर चांपा जिले की पुलिस ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए होम क्वारंटाईन किए गये लोगो की निगरानी रखने के लिए एक मोबाईल एप्लिकेशन की मदद ले रहे है।
- इस एप्लिकेशन को रक्षा सर्व एप्प नाम दिया गया है।
- नोएडा मे स्थित एक स्टार्ट अप कंपनी मोबकोडर के साथ मिलकर इस एप्प को विकसित किया गया है।
- यह एप्प गुगल मैप की मदत से होम क्वारंटाईन किये गये लोगो पर नजर रखता है।
2) हाल ही मे भारतीय रेल्वे ने जीवन नाम से Covid-19 के लिए सस्ता वेंटिलेटर तैयार किया है।
- भारतीय रेल्वे ने हजारो लोगो की जान बचाने के लिए एक सस्ता वेंटिलेटर तैयार किया है।
- इस वेंटिलेटर को 'जीवन' नाम दिया है।
- इस सस्ते वेंटिलेटर का निर्माण कपुरथला रेल डिब्बा कारखाना ने किया है और आईसीएमआर से मंजुरी मिलने के बाद ही इसको उपयोग मे लाया जाएगा।
- इस वेंटिलेटर की किंमत बिना कंप्रेसर के दस हजार रुपये होगी और आईसीएमआर की मंजुरी मिलने पर रोजाना १०० वेंटिलेटर विकसित किये जा सकते है।
3) दिल्ली सरकार ने Covid-19 से निपटने के लिए 5T प्लान की घोषणा की।
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 5T प्लान तैयार किया है।
- 5T का मतलब है , i) टेस्टिंग, ii) ट्रेसिंग, iii) ट्रीटमेंट, iv) टीमवर्क v) ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग ।
- दिल्ली में अगले कुछ दिनों मे एक लाख से अधिक टेस्टिंग किये जाएंगे ।
- पुलिस की मदत से कोरोना संक्रमित लोगो की ट्रेसिंग की जाएगी।
- जो कोरोना से संक्रमित और बिमार है उनका ट्रिटमेंट किया जाएगा।
- सभी ने टीमवर्क के साथ कोरोना से लडना है।
- और इन सभी कामो का ठिक से पालन हो इसके लिए ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग की जाएगी।
4) हाल ही मे अमेरिका की अंतरिक्ष एजंसी ने ज्वालामुखी विस्फोट और भुकंप की चेतावनी देने वाले सेटेलाईट को लाँच किया है ।
- राष्ट्रिय वैमानिक एवं अंतरिक्ष प्रशासन (NASA) के द्वारा महत्त्वपुर्ण कदम उठाये जा रहे है।
- अमेरिका की नासा द्वारा एक और नये उपग्रह को लाँच किया गया है, जिसकी मदत से ज्वालामुखी विस्फोट और भुकंप की शुरुआती चेतावनी मिल सकती है ।
- नासा ने वर्ष २०२० के शुरुवात मे ही १२०० से अधिक क्युबसैट अंतरिक्ष मे छोडे थे जिनमे से ८० क्युबसैट नष्ट हो गये थे।
- मगर ११०० से अधिक क्युबसैट अभी भी पृथ्वी की कक्षा मे स्थित है।
5) मणिपुर राज्य की सरकार ने बाहर फसे नागरिको को २००० रुपये देने की घोषणा की है।
- कोरोना वायरस की वजह से संपुर्ण देश मे लॉक डाउन किया गया।
- इस वजह से अलग-अलग राज्य के लोग अलग-अलग राज्यो मे फस गये है।
- उन लोगो को राहत देने के लिए मणिपुर राज्य सरकार ने २००० रुपये देने की घोषणा की है।
कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए वित्त मंत्री ने 1.70 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की
6) एअरटेल पेमेंट बैंक ने लाँच की covid - 19 बीमा पॉलिसी।
- एअरटेल पेमेंट बँक भारती एक्सा जनरल इंशुरंस के साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ स्वास्थ्य सुरक्षा और बिमा योजना पेश करने वाली है।
- भारती एक्सा ग्रुप हेल्थ एश्योर २५००० का लाभ देगी और ग्रुप हॉस्पिटल कैश के जरिये ५०० रुपये रोजाना दैनिक लाभ इसमे शामिल है।
- यह दोनों सुविधाये एअरटेल पेमेंट्स बैंक के बचत बैंक खाता ग्राहको के लिए उपलब्ध रहेगी।
7) हाल ही मे MHRD ने मेगा ऑनलाइन चॅलेंज 'समाधान' की शुरुआत की है।
- छात्र छात्राओ मे नयी खोज करने की क्षमता को परखने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मेगा ऑनलाईन चॅलेज 'समाधान' की शुरुआत की है ।
- इसमे छात्र सरकारी एजंसीयों , स्वास्थ्य सेवाओ, अस्पतालो और अन्य सेवाओ मे आनेवाली चुनौतियो पर उपाय सुझाएंगे।
- इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथी १४ एप्रिल है।
COVID- 19 की जानकारी देने के लिए सार्क (SAARC) ने शुरू की है वेबसाइट
8) मध्यप्रदेश की पुलिस ने FIR की होम डिलीवरी शुरु की है।
- कोरोना वायरस से संपूर्ण लॉक डाउन के नियमो का पालन हो सके और वायरस के प्रसार को रोका जा सके इसके लिए विभिन्न राज्यो की पुलिस विभिन्न कदम उठा रही है।
- इसी कदम मे मध्य प्रदेश की पुलिस ने एक और कदम उठाते हुए FIR की होम डिलीवरी शुरु की है।
- महाराष्ट्र के नागपुर से सटा सिवनी मे इसकी शुरुआत भी हो गई है।
9) तेलंगणा सरकार ने covid-19 मॉनिटरिंग सिस्टम एप्प विकसित करने की घोषणा की है।
- कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए तेलंगाणा सरकार ने 'वेरा स्मार्ट हेल्थ केअर' द्वारा भारत की पहली ऑटोमेटेड " covid- 19 मॉनिटरिंग सिस्टिम एप्प" विकसित करने के लिये निवेश किया है।
- इस एप्प की मदत से सरकार को संक्रमित व्यक्ति की पहचान , निगरानी , ट्रेकिंग और मॉनिटरींग करने मे मदत मिलेगी।
10) ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री को " हीरो टु एनिमल्स" अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
- कोरोना की वजह से देश मे चल रहे लॉक डाउन मे पशुओ को खाद्य उपलब्ध कराने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री 'नवीन पटनायक' ने लाखो रुपये खर्च किये।
- उनके इस कार्य को ध्यान मे रखते हुए 'पिपल फॉर द एथिकल ट्रिटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) इंडिया ने नवीन पटनायक के लिए ''हिरो टु एनिमल्स" अवार्ड की घोषणा की।
......................
Telegram group-
Youtube Channel








